logo

Lok Sabha की खबरें

सभी 5 सीटें जीतने पर चिराग पासवान को अमित शाह ने किया फोन, कहा...

चिराग पासवान की पार्टी के सभी 5 सीटों को जीतने पर गृहमंत्री अमित शाह ने चिराग पासवान को फोन किया है। चिराग पासवान ने इस बाबत बताया कि शाह ने दिल्ली में कल होने वाली एनड़ीए की बैठक में उनको आमंत्रित किया है।

बीजेपी की स्मृति इऱानी के बाद मेनका गांधी भी हारीं, क्या रही वजह 

बीजेपी प्रत्याशी स्मृति इऱानी के बाद मेनका गांधी को भी हार का सामना करना पड़ा है। यूपी की अमेठी सीट से स्मृति इरानी तो सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी चुनाव हार गयी हैं।

वाराणसी में हर-हर मोदी, प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के अजय राय को इतने वोटों से दी मात

वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के अजय राय को पराजित कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत की खबर मिलते ही हर-हर मोदी के नारे लगाये।

देश ने राहुल गांधी की गारंटी पर भरोसा दिखाया – राजेश ठाकुर  

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जो वादे किये थे, जो गारंटी दी थी, देश ने उस पर भरोसा किया है।

AAP नेता गुरमीत सिंह हेयर पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से विजयी 

AAP नेता गुरमीत सिंह हेयर ने पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से विजय हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी को 1,72,560 मतों से पराजित किया है।

चुनाव आयोग की साइट में समय पर नहीं अपलोड हो रहे नतीजे, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने और क्या कहा  

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शिकायत करते हुए कहा कि आयोग की साइट पर नतीजे समय पर अपलोड नहीं किये जा रहे हैं।

लोकसभा विशेष : UP ने दिया झटका! हिंदीभाषी राज्यों में बड़ा नुकसान, कैसे अपने बूते बहुमत से दूर रह गई BJP

350 प्लस लोकसभा सीटें हासिल करने का लक्ष्य रख चुनाव कैंपेन में उतरी बीजेपी आखिरकार कैसे 245 पर सिमटती दिखी।

JDU नेता केसी त्यागी का दावा – एनडीए के साथ बने रहेंगे नीतीश कुमार 

JDU नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में बने रहेंगे। केसी त्यागी ने जारी मतगणना के बीच कहा, नीतीश कुमार कल प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर पटना लौटे हैं। हम अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं।

अमित शाह गांधीनगर से जीते, पहले राउंड से ही आगे चल रहे थे 

गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्या शी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव जीत गए हैं। दूसरे शब्दों में BJP ने गुजरात में गांधीनगर सीट से जीत हासिल कर अपना खाता खोल लिया है।

पंजाब में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जीते, जालंधर सीट से विजयी हुए 

पंजाब में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जीत गये हैं। वे जालंधर सीट से विजयी घोषित किये गये हैं।

RJD का आरोप, धीमी गति से की जा रही है काउंटिंग, कहा- कार्यकर्ता सावधान रहें  

RJD ने शिकायत की है कि वोटों की काउंटिंग धीमी गति से हो रही है। कहा, बिहार में बड़ी अच्छी खबर लगभग सारी सीटों से आ रही है। हालांकि काउंटिंग की गति धीमी रखी जा रही है।

इंतेजार कीजिये, Exit Pol के उलट होंगे इंडिया गठबंधन के नतीजे- सोनिया गांधी 

बदलते रुझानों के बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कहा कि इंतेजार कीजिये, लोकसभा चुनाव के परिणाम Exit Pol के उलट होंगे।

Load More